{"_id":"580b873d4f1c1b10307054c0","slug":"sushil-kumar-will-not-go-to-professional-wrestling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन सुशील का WWE में जाने से इनकार, कहा 'लड़ता रहूंगा कुश्ती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन सुशील का WWE में जाने से इनकार, कहा 'लड़ता रहूंगा कुश्ती'
Sat, 22 Oct 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुशील कुमार
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीजिंग और लंदन ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने अभी पेशेवर कुश्ती में जाने से इनकार कर दिया है। सुशील कुमार ने कहा कि हाल ही में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) के शीर्ष अधिकारियों ने मुझसे मुलाकात की थी, लेकिन अभी मेरा इरादा पेशेवर कुश्ती में जाने का नहीं है।
2 of 7
कोच के साथ सुशील
- फोटो : AmarUjala
भारत के दोहरे ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी कुश्ती लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। कहा कि वह कुश्ती खेलना जारी रखना चाहते हैं। वहीं, कोच सतपाल ने कहा कि सुशील कुमार ने मेरी भूख मिटायी है।
3 of 7
Sushil Kumar
- फोटो : AmarUjala
ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार और कोच सतपाल शनिवार को यहां हैरिटेज स्कूल के 63वें वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इससे पूर्व वह पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुशील कुमार
- फोटो : getty
इस दौरान सुशील ने कहा कि फिलहाल कुश्ती पर ध्यान है और कुश्ती लड़ रहा हूं। अभी प्रोफेशन में जाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने युवाओं को कुश्ती की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात के बाद सुशील के प्रोफेशनल रेसलिंग में जाने की चर्चाएं उठने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
सुशील कुमार
- फोटो : getty
सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को एकजुट होकर आतंक को खत्म करने की बात कही। वहीं, कोच सतपाल ने कहा कि पहले भारत के खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से डरते थे। मगर यहां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया है। यही कारण है कि अब सुशील कुमार जैसे खिलाड़ियों से विदेशी खिलाड़ी डरने लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।