{"_id":"612556bb8ebc3ee2141b495a","slug":"surrender-wrong-card-action-will-be-taken-if-caught-city-news-drn3883929157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत कार्ड करें सरेंडर, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत कार्ड करें सरेंडर, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलापूर्ति कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि जिसने भी गलत कार्ड बनवाए हैं, वे तत्काल उन्हें सरेंडर कर दें। कार्यालय जल्द ही कार्डों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने जा रहा है। अगर कार्ड गलत पाया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। इससे पहले भी विभाग ने ऐसी ही अपील की थी, जिसके बाद जिले में करीब 600 कार्ड सरेंडर हुए थे।
जिले में करीब पौने चार लाख राशन कार्ड हैं। इसमें से 2 लाख दस हजार एनएसएफए (सफेद कार्ड), 15 हजार गुलाबी कार्ड और बाकी एपीएल कार्ड है। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि जिलापूर्ति कार्यालय को लगातार शिकायत मिल रही है कि कई लोगों ने पात्र नहीं होने पर भी एनएसएफए(सफेद कार्ड) बनवाए हैं। ऐसे में अब जिला पूर्ति कार्यालय ऐसे लोगों को कार्ड सरेंडर करने का मौका दे रहा है।
राशन कार्ड बनाने में हो रही परेशानी को दूर किया जाए : राजकुमार
देहरादून। पूर्व विधायक और कांग्रेस अनूसूचित जाति के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि वर्तमान में राशनकार्ड बनाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी से बात कर उन्होंने तत्काल जनता को हो रही परेशान को दूर कर पूर्व की भांति राशन कार्ड बनवाने की व्यवस्था जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रोसेस के कारण नए राशन कार्ड बनाने में काफी समय लग जा रहा है। इसका कारण राशन कार्ड के लिए नए दस्तावेज की अनिवार्यता है। साथ ही उन्होंने गोदामों में तौल कर राशन देने और राशन कार्ड बनाने की गति तेज किए जाने की मांग उठाई। ऐसा न होने पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेेतावनी दी है।