फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surprise inspection of engineering college ITR and

Dehradun News: कुलपति के निरीक्षण में कक्षाओं में नहीं मिले छात्र, कॉलेजों को दी चेतावनी

Wed, 11 Oct 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of engineering college ITR and
Iयूटीयू के कुलपति ने रुड़की क्षेत्र में विवि से एफिलिएटेड कॉलेजों का किया औचक निरीक्षणI
विज्ञापन




उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बुधवार को रुड़की क्षेत्र में विवि से एफिलिएटेड फार्मेसी कॉलेज-आरसीपी, इंजीनियरिंग कॉलेज आईटीआर और मैनेजमेंट संस्थान आरसीएम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में छात्र नहीं मिले। छात्रों की उपस्थिति के रजिस्टर भी तैयार नहीं थे। कुलपति ने सभी कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने छात्रों की उपस्थिति के रजिस्टर अपने सामने तैयार करवाए।



निरीक्षण के दौरान फार्मेसी कॉलेज में प्रथम वर्ष व चतुर्थ वर्ष के छात्र कक्षा में नहीं मिले, कक्षाएं खाली थीं। द्वितीय वर्ष की कक्षा में भी कुल पंजीकृत 28 छात्रों की संख्या में मात्र चार छात्र ही उपस्थित थे। कक्षाओं की व्यवस्था देख कुलपति ने छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर मांगे तो वह भी नहीं बने थे। यह भी पता चला कि छात्रों को लैब नहीं कराई जाती है। विवि का अकेडमिक सत्र 16 अगस्त से शुरू हो चुका है। कुलपति ने अपने सामने ही रजिस्टर तैयार करवाए। आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज और आरसीएम मैनेजमेंट कॉलेज की भी निरीक्षण के दौरान कमियां सामने आई। तीनों कॉलेजों की स्थिति देख कुलपति बेहद नाराज हुए।
विज्ञापन




I- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करें शिक्षकI

कुलपति ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ ना करें, अन्यथा विवि को मजबूरन किसी अन्य विकल्प पर विचार करने को मजबूर होना पड़ेगा। कुलपति ने भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल शैक्षणिक वातावरण को दुरुस्त करें। इस तरह की पुनरावृत्ति पाई जाती है तो संस्थानों के खिलाफ विवि की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संस्थान स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed