फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surkanda temple ropeway service: Date increased on date, but the dream of ropeway was not fulfilled

सुरकंडा मंदिर रोपवे सेवा : डेट पर डेट बढ़ी, लेकिन रोपवे का सपना नहीं हुआ पूरा 

Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Surkanda temple ropeway service: Date increased on date, but the dream of ropeway was not fulfilled
प्रतीकात्मक तस्वीर

कद्दूखाल से सिद्वपीठ सुरकंडा मंदिर तक रोपवे सेवा शुरू करने के लिए डेट पर डेट बढ़ती गई। बावजूद इसके रोपवे का अभी तक 70 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो पाया। कार्यदायी संस्था सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट की लापरवाही भक्तों की आस्था पर भारी पड़ रही है। रोपवे से सुरकंडा पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अब मई 2021 तक इंतजार करना होगा। रोपवे सेवा शुरू होने पर श्रद्धालु कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक तीन मिनट में पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन


सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अब तक कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। जिस कारण वृद्ध और दिव्यांग लोग आसानी से मंदिर तक नहीं पहुंच पाते है। परिजन घोडा़, खच्चर, डंडी और कंडी की व्यवस्था कर किसी तरह अपनों को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर तक पहुंचा पाते है।
विज्ञापन


सुरकंडा देवी आस्था के साथ-साथ क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। जहंा पर प्रति वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है। सुरकंडा देवी की सुगम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014-15 में कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे के लिए 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी ने कद्दूखाल में 19 जून 2017 को रोपवे का निर्माण शुरू कर दिया था। एक जनवरी 2019 को कद्दूखाल से रोपवे से श्रद्धालुओं को सुरकंडा मंदिर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। तय समय सीमा बीतने के डेढ़ साल बाद भी रोपवे का 70 फीसदी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे से तीन मिनट में पहुंचेंगे सुरकंडा

कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक पैदल पहुंचने में अब तक कम से कम आधा घंटे का समय लग जाता है। रोपवे की सेवा शुरू होने पर महज तीन मिनट में कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक श्रद्धालु पहुंचेंगे।10 ट्राली एक साथ कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर और 10 ट्राली सुरकंडा से कद्दूखाल के लिए प्रस्थान करेंगी। एक ट्राली में 6 श्रद्धालु सफर कर पाएंगे। कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक 500 मीटर रोपवे निर्माणाधीन है।

सात करोड़ हो चुके हैं खर्च, अब लागत बढ़ने की हैं संभावना

कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे निर्माण पर अब तक लगभग सात करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। निर्माण कार्य में विलंब के चलते रोपवे की लागत बढने की संभावनाएं भी बढ़ती जा रही है। सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी के निरीक्षक अनिल शर्मा के अनुसार 2013 में स्वीकृति मिली थी। तब से सीमेंट, रेत, सरिया, लोहा और अन्य सभी निर्माण सामग्री की दरे लगातार बढ़ती जा रही है। रोपवे की लागत 13 करोड़ से बढ़कर कितनी होगी यह कहना अभी संभव नहीं है। 


इस साल जनवरी, फरवरी माह में कद्दूखाल और सुरकंडा क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी के कारण काम नहीं हो पाया। मार्च से लॉकडाउन के कारण भी कार्य में विलंब होता रहा है। रोपवे का टॉवर बनने का काम अंतिम चरण में है। आगामी मई माह में रोपवे का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
-अनिल शर्मा, निरीक्षक सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed