{"_id":"6b0ad927a43be5cf77098f4e","slug":"surgeries-halted-for-six-days-due-to-surgeon-being-on-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138967-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सर्जन के अवकाश पर रहने से छह दिन से ऑपरेशन बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सर्जन के अवकाश पर रहने से छह दिन से ऑपरेशन बंद, मरीज परेशान
Sat, 28 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
- सर्जन के न होने से मरीजों को मिली अगली तारीख, बैरंग लौटने को मजबूर
- शनिवार को चेस्ट फिजिशियन भी रहे अवकाश पर, सोमवार से दोनों डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपलब्धता का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सर्जन के अवकाश पर जाने से पिछले छह दिनों से अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। ऑपरेशन के लिए पहुंच रहे मरीजों को अगली तारीख देकर लौटाया जा रहा है। वहीं, शनिवार को चेस्ट फिजिशियन के भी अवकाश पर रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
उप जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. एनएस चौहान 23 नवंबर से 28 नवंबर तक अवकाश पर हैं। इसके चलते छह दिनों से अस्पताल में ऑपरेशन बंद हैं। ऑपरेशन की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ रहा है। उन्हें ऑपरेशन के लिए आगे की तारीख दी जा रही है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अब सोमवार से ही सर्जन ओपीडी में बैठेंगे और ऑपरेशन संबंधी सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
शनिवार को चेस्ट फिजिशियन डॉ. अतुल उपाध्याय भी अवकाश पर रहे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आने वाले फिजिशियन डॉ. उमंग नौटियाल की ड्यूटी साहिया में होने के कारण अस्पताल में उनकी सेवाएं नहीं मिल सकीं। ऐसे में नए मरीजों का उपचार मेडिकल अफसरों ने किया, जबकि अधिकतर पुराने मरीजों को वापस लौटना पड़ा। डॉ. अतुल उपाध्याय भी सोमवार से ओपीडी में बैठेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि सर्जन और चेस्ट फिजिशियन सोमवार से अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।