फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suresh prabhu reach badrinath today

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, कल जाएंगे गंगोत्री

Sat, 13 May 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर/उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर/उत्तरकाशी Updated Sat, 13 May 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
suresh prabhu reach badrinath today
suresh prabhu in badrinath

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।  ‌सूत्रों के मुताबिक, सुरेश प्रभु आज बदरीनाथ यात्रा के दौरान चार धाम रेलमार्ग को लेकर कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। कल उनका गंगोत्री धाम जाने का कार्यक्रम पूर्व प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में उन्होंने चार धाम रेल संपर्क के लिए फाइनल लोकेशन का सर्वेक्षण एवं कृषि विज्ञान केंद्र कोटी (जोशीमठ) का शिलान्यास किया। चमोली जिले के डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि रेल मंत्री ने दोपहर साढ़े बारह बजे बदरीनाथ धाम में दोनों कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उनके साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, टेक्सटाईल मंत्री अजय टम्टा, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी के साथ ही चमोली जिले के तीनों विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 को सुरेश प्रभु का ये है कार्यक्रम

suresh prabhu reach badrinath today
suresh prabhu in badrinath

उधर, उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक  रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन 14 मई को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना और मां गंगा के दर्शन करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री 14 मई रविवार को प्रात: 8.45 बजे हेलीकाप्टर से हर्षिल पहुंचेंगे। 9.30 बजे हर्षिल से गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके बाद 10.30 बजे गंगोत्री पहुंचकर धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और 12 बजे गंगोत्री से हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे। एक बजे हर्षिल पहुंचने के बाद दो बजे हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed