Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surendra Upadhyay fell ill while returning after visiting Balaji.

Dehradun News: बालाजी के दर्शन के बाद लौटते हुए हुई थी सुरेंद्र उपाध्याय की तबीयत खराब

Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Surendra Upadhyay fell ill while returning after visiting Balaji.
Iअस्पताल से सही सलामत आए फिर धर्मशाला में मृत मिले परिवार के चारों सदस्य
विज्ञापन

I

Iराजस्थान पुलिस की अब तक की जांच की जानकारी दून पुलिस ने की साझाI
Iराजस्थान के मेहंदीपुर में दून के परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में राजस्थान पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि, इतना पता चला है कि मंगलवार की सुबह बालाजी के दर्शन के बाद लौटते हुए सुरेंद्र उपाध्याय और उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। बेटा और बेटी उन्हें अस्पताल ले गए। वहां से सभी सही सलामत लौटे। लेकिन, महज कुछ घंटों बाद चारों कमरे में मृत पाए गए। अब इस बीच उनके साथ ऐसा क्या हुआ कि एकाएक चारों की मौत हो गई। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए राजस्थान की दौसा पुलिस जांच कर रही है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने अब तक की पड़ताल की जानकारी मुहैया कराई है। पता चला है कि सुरेंद्र उपाध्याय परिवार के साथ मेहंदीपुर 13 जनवरी को पहुंचे थे। वहां उन्होंने 14 जनवरी की शाम तक के लिए धर्मशाला में कमरा लिया। 14 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे परिवार बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी बीच सुरेंद्र उपाध्याय और उनकी पत्नी कमलेश अचानक लड़खड़ाते हुए चलने लगे। यह सब देखकर नितिन और नीलम अपने माता-पिता को एक ई-रिक्शा से नजदीकी अस्पताल ले गए। कुछ घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी मिली तो वापस धर्मशाला में अपने कमरे में आ गए। यह सब धर्मशाला के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। शाम को ही उन्हें कमरा खाली करना था। इसी बीच अस्पताल का एक कर्मचारी वहां पहुंचा तो देखा कि सभी अचेत अवस्था में पड़े हैं। सुरेंद्र उपाध्याय बिस्तर पर पड़े थे। नीलम और कमलेश फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े थे। जबकि, नितिन कमरे के बाथरूम के रास्ते पर पड़ा था। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अब इस बीच उनके साथ क्या हुआ पुलिस इसी की जांच में जुटी हुई है। प्रथमदृष्टया राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है, जिसके सेवन से ऐसा संभव हो। मृतकों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।I
विज्ञापन

Iरिश्तेदार बोले- खुशमिजाज था परिवार, आत्महत्या संभव नहींI
Iउपाध्याय परिवार के रिश्तेदार और पड़ोसी बताते हैं कि यह परिवार बेहद खुशमिजाज था। कभी ऐसी कोई बात नहीं की जिससे लगे कि उनके जीवन में ऐसा कुछ चल रहा है कि वह आत्महत्या करेंगे। ऐसे में इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि चारों ने आत्महत्या की है। नीलम का अपने ससुराल पक्ष से विवाद था। वह पांच साल से अपने माता-पिता और भाई के पास रह रही थी। पति से तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। अभी नितिन अविवाहित था। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। रिश्तेदार शुभम ने बताया कि वह अन्य परिजनों और रिश्तेदारों के संपर्क में लगातार रहते हैं। मगर, कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। ऐसे में पुलिस की जांच के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iदो साल बाद गए थे मेहंदीपुर बालाजीI
I
I
Iपड़ोसियों के अनुसार उपाध्याय परिवार बालाजी का लंबे समय से भक्त था। वह घर पर भी बालाजी की पूजा-पाठ करते थे। दो साल पहले परिवार बालाजी गया था। दोबारा 12 जनवरी को बालाजी के दर्शन के लिए घर से निकले थे। उपाध्याय परिवार का चकतुनवाला इलाके में सबसे पुराना मकान बताया जा रहा है। पिता-पुत्र ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नौकरी करते थे तो परिवार की माली हालत भी ठीक ही बताई जा रही है। ऐसे में आर्थिक तंगी की बात भी सामूहिक आत्महत्या के तथ्य को मजबूती नहीं देती है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed