फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surendra koli mother reaction on high court order.

पढ़िए, फांसी की सजा बदलने पर क्या बोली कोली की मां?

Thu, 29 Jan 2015 03:46 PM IST
पंकज मेहरा/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
पंकज मेहरा/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Thu, 29 Jan 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
surendra koli mother reaction on high court order.

निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदलने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय से कोली की मां कुंती देवी बहुत गदगद है।

विज्ञापन


बोली, उसे भगवान पर पूरा भरोसा था। इसी कारण आठ साल बाद भी मेरे बेटे को फांसी नहीं हो सकी। मेरा बेटा निर्दोष है। असली दोषी पंधेर है। उसे कभी न कभी जरूर फांसी की सजा मिलेगी।
विज्ञापन


सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह ने दी। जैसे ही मां को बेटे की फांसी की सजा आजीवन कारावास में तब्दील होने की सूचना मिली वह बार-बार भगवान को धन्यवाद देने लगी। कोली की मां बोली उसे पूरा भरोसा है कि उसका बेटा एक न एक दिन जेल से छूट कर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को परिवार के साथ देखने की तमन्ना

surendra koli mother reaction on high court order.

कोली की मां की तमन्ना कोली को पत्नी और बच्चों के साथ देखने की है। सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से उसका परिवार भी बिखर गया है। कोली की पत्नी बच्चों को साथ लेकर भाई के साथ चली गई है। कोली के तीन अन्य भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और घर पर मां अकेली रहती है।

असली गुनहगार को मिले सजा
बीते दिनों सुरेंद्र कोली की मां को मेरठ जेल में ले जाकर बेटे से मुलाकात कराने वाले जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह ने भी सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा टलने पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा ईश्वर गरीब की मदद जरूर करता है। कहा कि असली गुनहगार को सजा अवश्य मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed