फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surendra koli met his wife son and dughter in jail.

बच्चों के गले लगते ही जेल में फफक पड़ा कोली

Mon, 22 Sep 2014 06:08 PM IST
अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Mon, 22 Sep 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
surendra koli met his wife son and dughter in jail.

निठारी कांड में डासना जेल में बंद फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली से रविवार को उसकी पत्नी और बेटी-बेटे ने मुलाकात की। जेल में सुरेंद्र दोनों बच्चों शुभम (8) और सिमरन (10) को गले लगाकर रोने लगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह की पहल पर सुरेंद्र से मिलने उसकी पत्नी शांति कोहली, बेटा शुभम, बेटी सिमरन करीब 11 बजे डासना जेल पहुंचे। पैदा होने के बाद आठ वर्षीय पुत्र शुभम को सुरेंद्र ने रविवार को पहली बार देखा।
विज्ञापन


दोनों बच्चों को देखते ही सुरेंद्र की आंखें छलक आईं और उसने दस मिनट तक दोनों बच्चों को गले लगाकर रखा। जब तक सुरेंद्र बच्चों को गले लगाए रहा उसकी आंखों से आंसू बहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से कहा, मुझे बात रखने का मौका नहीं मिला

surendra koli met his wife son and dughter in jail.

सुरेंद्र की पत्नी शांति आठ साल बाद पति सुरेंद्र से जेल में बच्चों के साथ मिली। सुरेंद्र से मिलने पर शांति ने उससे पहला सवाल यही पूछा कि क्या उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

इस पर सुरेंद्र ने कहा कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया गया है। मुझे अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। बताया कि पक्ष रखने के लिए कई चिट्ठियां उत्तराखंड सरकार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य संगठनों को भेजी, लेकिन किसी से सहयोग नहीं मिला।

सुरेंद्र ने पत्नी शांति से कहा कि यदि उसे एक बार अपनी बात रखने का एक मौका मिल जाए तो वह बेकसूर साबित होगा। जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह ने बताया कि सुरेंद्र से मिलने के बाद पत्नी और बच्चे दिल्ली लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed