{"_id":"5fdb9c4c2e5b0a45f41bc0f9","slug":"supreme-court-collegium-recommend-transfer-of-uttarakhand-high-court-acting-cj-ravi-malimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे रवि मलिमठ के तबादले की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे रवि मलिमठ के तबादले की संस्तुति
Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ का तबादला हिमाचल हाईकोर्ट में किए जाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति मलिमठ ने कर्नाटक हाईकोर्ट से तबादला होने पर फरवरी 2020 में उत्तराखंड हाईकोर्ट में कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन के सेवानिवृत्त होने पर जुलाई 2020 में उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस आशय की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान का तबादला उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर करने की सिफारिश कर चुका है।
विज्ञापन