फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   supports are coming for pranav singh champion maha panchayat

हरिद्वार: महापंचायत में जा रही साध्वी प्राची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jun 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
supports are coming for pranav singh champion maha panchayat
साध्वी प्राची - फोटो : Youtube

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने लंढौरा प्रकरण को लेकर बुलाई गई महापंचायत को स्थगित कर दिया। चैंपियन ने कहा कि जल्द ही महापंचायत आयोजन की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी। वहीं महापंचायत में शिरकत करने जा रही साध्वी प्राची को पुलिस ने ह‌रिद्वार में गिरफ्तार ‌कर लिया है। वह हरिद्वार से लंढौरा जाने का प्रयास कर रही ‌थी।

विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड की सीमा पूरी तरह से सील कर दी गई है। पुरकाजी बॉर्डर और खानपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। चैंपियन गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे ‌हरिद्वार जिले के शेरपुर खादर गांव पहुंचे। जहां समर्थकों के बीच पहुंचकर चैंपियन ने महापंचायत स्थगित करने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं मामले की संवेदनशीलता देखते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स ने शेरपुर सादर गांव में महापंचायत कराने से मना कर दिया है। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने महापंचायत को स्‍थगित कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। चैंपियन के पहुंचने से पहले पुलिस द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे से इसी गांव में महापंचायत होनी थी। मौके पर करीब छह हजार से ज्यादा लोग पहुंच चुके थे।

महापंचायत पर जिला प्रशासन से लेकर दून तक की नजर

supports are coming for pranav singh champion maha panchayat
pranav singh Champion, supporters, repulsed by haridwar police, maha panchayat - फोटो : amar ujala

महापंचायत की तैयारियों पर जिला प्रशासन से लेकर देहरादून तक से नजर लगी रही। उत्तराखंड सरकार में बैठे मंत्रियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारियों से संभावित हालात की अपडेट लेते रहे। 

क्षेत्र में धारा 144 पहले से ही प्रभावी कर दी गई है लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईजी संजय गुंज्याल ने चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार लोगों पर रासुका लगाई जाएगी।

लंढौरा प्रकरण शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक मई को यहां धर्मग्रंथ के अपमान की चर्चा फैलने पर हुए उन्माद के बाद तनाव अभी भी बरकरार है। आईजी संजय गुंज्याल ने हरिद्वार में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर महापंचायत को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा। यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर रासुका लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed