फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Support children till they develop their careers Child Development Department signed agreement with SOS

Uttarakhand: करियर बनने तक देंगे बच्चों को साथ, 264 बच्चों का थामा हाथ, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 26 Apr 2025 05:48 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Apr 2025 05:48 PM IST
सार

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मिलती है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ 21 साल तक मिलता है। असल चुनौती वयस्क होने के बाद आती है।

विज्ञापन
Support children till they develop their careers Child Development Department signed agreement with SOS
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड के जिन बच्चों को माता-पिता का प्यार और देखभाल नहीं मिली, उन्हें वयस्क होने के बाद कॅरिअर में बेहतर मुकाम तक पहुंचाने के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग ने एसओएस चिल्ड्रेन विलेज संस्था से करार किया है। इसके लिए 16 से 21 साल की उम्र के 264 बच्चों को चयन किया गया है, जिनके माता-पिता नहीं हैं।

विज्ञापन


इनमें ज्यादातर कोरोना काल में अनाथ हुए थे। हालांकि, इन सभी बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मिलती है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ 21 साल तक मिलता है। असल चुनौती वयस्क होने के बाद आती है।
विज्ञापन


इसलिए ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है। चयनित बच्चों के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसमें उन बच्चों के आसपास रहने वाले अनुभवी और सशक्त लोगों को उनका मेंटर चुुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

वे वात्सल्य योजना में शामिल बच्चों और वयस्कों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षित करने के साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित भी करेंगे। सभी को इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर कोर्स और निशुल्क कोचिंग  दी  जाएगी। हाल में इनमें से कई बच्चों को टैबलेट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed