{"_id":"6a8899ed9b9abf87e2057819","slug":"patel-nagar-shooting-incident-firs-registered-against-both-sides-11-youths-named-four-arrested-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 युवक नामजद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 युवक नामजद, चार गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
सार
20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की है और एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
देहरादून में फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटेलनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक युवक साहिल गोली लगने से घायल हुआ था, जिसका उपचार महंत इंदिरेश अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की है और एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घायल साहिल को उसके साथियों ने उपचार के लिए महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल और अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
रुड़की में दर्दनाक हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल
इसके बाद गुरमीत और उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज के पास दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग की। युवक जब उनका पीछा करने लगे तो शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास कार सवार युवकों ने दोबारा फायरिंग की। इसी दौरान साहिल को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में सुजल पाल (21), आदित्य मलिक (23), अंशुल (23) और आर्यन (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पटेलनगर क्षेत्र में बढ़ रहा युवाओं का हुड़दंग
पटेलनगर क्षेत्र युवाओं के हुड़दंग और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए विवाद में एक छात्र ने गोली चला दी थी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। उससे पहले पांच जुलाई को स्कूटी की एक मामूली टक्कर के बाद उपजे विवाद में 10 से 15 युवकों के गुट ने एक युवक को बंधक बना लिया और निरंजपुर फल मंडी के अंदर एक दुकान में ले जाकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। अब आपसी विवाद में कई राउंड गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।