फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply of essential medicines soon at CGHS wellness centers

Dehradun News: सीजीएचएस वेलनेस केंद्रों पर जल्द हो आवश्यक दवाओं की आपूर्ति

Thu, 25 May 2023 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Supply of essential medicines soon at CGHS wellness centers
दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीजीएचएस वेलनेस केंद्रों पर एक वर्ष से बंद पड़ी जरूरी दवाओं की आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। वहीं, हाथीबड़कला स्थित सर्वे डिस्पेंसरी और रायपुर स्थित ओएफडी अस्पताल का सीजीएचएस में विलय करने की मांग भी की।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमएस रोड स्थित सीजीएचएस सभागार में अपर निदेशक एंव जोनल इंचार्ज डाॅ. जानकी जंगपांगी की अध्यक्षता में सीजीएचएस पंचायत का आयोजन किया गया। दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस नेगी व महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने पेंशनरों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, अपर निदेशक के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को भी ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वेलनेस सेंटर डीडी-1 व 2 में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति एक वर्ष से बंद है। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी व श्रीनगर में सीजीएचएस सेंटर खोलने, आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा देने, चिकित्सकों व स्टाफ की कमी दूर करने, वेलनेस सेंटर डीडी-3 में मौजूद भूखंड पर लैब व एक अतिरिक्त वेलनेस सेंटर खोलने, डीडी-1 व 2 के जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत, तीनों केंद्रों में महिला शौचालयों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उन्होंने की। इस दौरान संयोजक केएस बंगारी, उपाध्यक्ष रवींद्र सेमवाल, वीके चतुर्वेदी आदि ने भी विभिन्न मुद्दे उठाए। अपर निदेशक ने कहा कि आवश्यक दवा के लिए नए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। जल्द ही दवा आपूर्ति शुरू हो जाएगी। केंद्र की संख्या बढ़ाने को भी पूरा प्रयास किया जाएगा। डीडी-3 की इंचार्ज डाॅ. शिवानी शर्मा, डीडी-2 के इंचार्ज डाॅ. राजेंद्र सिंह पाल व डीडी-1 के इंचार्ज डाॅ. बचन सिंह ने विभिन्न जानकारियां दी। सीजीएचएस पंचायत में डाॅ. लक्ष्मी प्रसन्ना, डाॅ. हेमंत कुमार, डाॅ. पुष्पजीत मुर्मू सहित हिमालयन अस्पताल, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, कैलाश अस्पताल, मैक्स अस्पताल, दृष्टि आई इंस्टीट्यूट, कनिष्क व कृष्णा मेडिकल सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed