{"_id":"663aac2f3a9773b1320e9394","slug":"supply-of-dirty-water-for-two-months-thirst-being-dehradun-news-c-5-1-drn1055-408460-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो महीने से गंदे पानी की आपूर्ति, टैंकर के पानी से बुझा रहे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो महीने से गंदे पानी की आपूर्ति, टैंकर के पानी से बुझा रहे प्यास
विज्ञापन
शहर में पेयजल संबंधी समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। कहीं लीकेज की समस्या बनी है तो कहीं पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नल सूखे हैं। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शहरवासियों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।
मंगलवार को कई इलाकों के लोगों ने पेयजल संबंधी समस्याएं अमर उजाला से साझा की। मनमोहन सिंह गुसाईं ने बताया कि शिमला बाईपास रोड पर झीवरहेड़ी कारबारी ग्रांट में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी पीने के लायक नहीं है। स्थानीय लोगों को निजी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -
कलिगा गार्डन सहस्त्रधारा रोड पर रावत सब्जी वाले के सामने लीकेज की समस्या बनी हुई है। यहां पर पेयजल बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्राइमरी स्कूल के पास दीपनगर फेज 2 लेन नंबर 3 में सृष्टि विहार में पेयजल की बर्बादी हो रही है। यहां पर दो-दो लाइन से पानी लिया जा रहा है। सुबह से शाम तक घरों और सड़क की धुलाई कर पानी की बर्बादी की जा रही है।
-- -- -- -- -
यमुना कॉलोनी के पास गोविंदगढ़ में नाली के अंदर से पेयजल लाइन जा रही है। इसमें 10 घरों में पेयजल कनेक्शन है। पेयजल लाइन में लीकेज है। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान में शिकायत की है।
-- -- -- -- -
सहस्त्रधारा रोड स्थित मयूर विहार 57-58 में सड़क पर नए पेयजल लाइन से लीकेज हो रहा है। सुबह और शाम जैसे ही पेयजल आपूर्ति शुरू होती है लीकेज लाइन से पानी बहता रहता है।
-- -- -- -- --
इन सभी जगहों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सभी जगह टीम भेजी जाएंगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। - राजीव सैनी, अधीक्षण अभियंता (नगरीय), उत्तराखंड जल संस्थान