Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supply of ARV has been stalled for a month.

Dehradun News: एक माह से एआरवी की आपूर्ति ठप, बाहर से खरीद रहे लोग

Tue, 25 Nov 2025 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Supply of ARV has been stalled for a month.
- ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

- मंगलवार को पांच लोग एआरवी की डोज बाहर से खरीदे
संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उप जिला अस्पताल में एक माह से एंटी रैबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है। कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के बाद अस्पताल में आने वाले लोगों से बाहर से एआरवी मंगवाई जा रही है। लोगों को पांच डोज के कोर्स के लिए अपनी जेब से 1750 से दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हो रही है।
चार नवंबर को उप जिला अस्पताल में एआरवी का स्टॉक समाप्त हो गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले ही एआरवी की डिमांड भेजी गई थी लेकिन निदेशालय से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है। अस्पताल में रोजाना 15 से 20 लोग एआरवी लगवाने के लिए आते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद भी पांच लोग एआरवी लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इन लोगोंं से बाहर से वैक्सीन मंगवाई गई। एआरवी की एक डोज की कीमत ब्रांड के हिसाब से 350 से 400 रुपये तक है। एआरवी की पांच डोज लगाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

-------
वर्जन

एआरवी के लिए डिमांड भेजी गई है। शासन से आपूर्ति नहीं हो रही है। एआरवी की स्थानीय खरीद नहीं की जा सकती है। उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed