{"_id":"d04cd12d5351bfc6e91aeaadb94c50c5","slug":"superleauge-team-declare","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हुई सुपरलीग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय हुई सुपरलीग की टीमें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग के सुपरलीग राउंड की टीमें लगभग फाइनल हो गई हैं। जिसमें कैंट ब्ल्यू, विजय कैंट, अक्रांता और गढ़वाल स्पोर्टिंग अपने-अपने वर्गों में शीर्ष पर पहुंचने में सफल हुई हैं।
विज्ञापन
जिला फुटबाल लीग में बीते शुक्रवार को लीग राउंड के समाप्त होने के साथ ही सुपरलीग की तस्वीर भी साफ हो गई है। लीग राउंड में बेहतर अंक औसत और गोल औसत के आधार पर कुल 12 टीमों ने सुपर लीग के लिए क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
हालांकि अभी सुपरलीग की शुरुआत की तिथि तय नहीं हुई है। डीएफए के उपाध्यक्ष दिलबर बिष्ट ने बताया कि दीपावली के बाद सुपरलीग के लिए बैठक होगी। इसमें कार्यक्रम तय करने के बाद सुपरलीग शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन