फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Super-750 Denmark Open Competition: Lakshya Sen beat Popov in first match

सुपर-750 डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता: पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन ने पोपोव को दी मात 

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Super-750 Denmark Open Competition: Lakshya Sen beat Popov in first match
लक्ष्य सेन - फोटो : social media

डेनमार्क में सुपर-750 डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ी अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने फ्रांस के प्रसिद्ध खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव को सीधे सेटों में हराकर अगले चक्र में जगह बनाई।  

विज्ञापन


उत्तरांचल स्टेट बेडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पहले मैच में मंगलवार को अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-09 और 21-15 से मात दी और अगले चक्र में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि फ्रांस के पोपोव 2019 में यूरोपियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं और पूर्व जूनियर वर्ल्ड नंबर वन हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य और क्रिस्टो पोपोव अब तक चार बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें से तीन बार लक्ष्य विजयी रहे। अब बेल्जियम  के मक्सिमे मोरिन और डेनमार्क के हंस वितिन्गहस के बीच होने वाले मैच में विजेता के साथ 15 अक्तूबर को लक्ष्य का मुकाबला होगा। पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत संघ, लक्ष्य के पिता और कोच डीके सेन ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed