फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunil's model selected for national level exhibition

राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी को चयनित आशाराम के सुनील का मॉडल

Tue, 03 Dec 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sunil's model selected for national level exhibition
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के चयनित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र सुनील जोशी को पुरुस्कृत कर - फोटो : VIKAS NAGAR
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के छात्र सुनील जोशी के भावी परिवहन और संचार आधारित मॉडल का चयन 47वीं जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इस प्रदर्शनी का आयोजन 29 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा। छात्र के इस चयन पर स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। इससे पूर्व सुनील के मॉडल ने 27 से 30 नवंबर के बीच जीआईसी कोटद्वार में आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को छात्र का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल नेगी ने बताया कि छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक संजीव कलूरा, अनिता नेगी, प्रीति जैन, सीमा देवी, देवेश्वरी रावत, मेजर एसके बिश्नोई, इसम सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल गुप्ता, आरएस राणा, हिमांशु वर्मा, एससी मिश्रा, राकेश बर्नार्ड, नीरज वर्मा, विभा, कुलदीप प्रसाद, नरेंद्र सिंह, रेणू रावत, मिनाक्षी रानी, प्रकाश कौर, मनीष कुमार राणा, रीनू, मनीषा शर्मा, कामना शर्मा, मीरा शर्मा, राजेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा, आशीष रावत, गजेंद्र लिंगवाल, महीपाल सिंह, पितांबर सिंह तोमर, मोहन बिष्ट, मोहन तोमर, मोहित कुमार, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी के कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र वीरेंद्र थापा के स्मार्ट हाउस मॉडल का चयन नार्दन इंडिया साइंस फेयर के लिए हुआ है। इस साईंस फेयर का आयोजन तीन से सात दिसंबर के बीच नई दिल्ली स्थित साईंस सेंटर में होगा। इससे पूर्व वीरेंद्र के मॉडल ने कोटद्वार में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाध्यापक कमल नयन नौटियाल ने छत्र की इस उपलब्धि पर शिक्षक विजयभान सिंह का भी स्वागत किया। उन्हीं के नेतृत्व में वीरेंद्र ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर रमेश सिंह रावत, मंसाराम सती, कवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कन्नौजिया, मुकेश नेगी, प्रकाश सिंह बिष्ट, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी सहसपुर के प्रधानाध्यापक कमल नयन नौटियाल ने वीरेंद्र के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने छात्र की इस उपलब्धि पर विज्ञान शिक्षक विजय भान सिंह को भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रमेश सिंह रावत, मूंसा राम सती, कवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कन्नौजिया, मुकेश नेगी, प्रकाश सिंह बिष्ट, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed