फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sun entry into Sagittarius and cold is start

धनु राशि में सूर्य के प्रवेश से 'चिल्ला' की शुरुआत, अब 40 दिन रहेंगे बेहद भारी

Sat, 30 Dec 2017 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 30 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
sun entry into Sagittarius and cold is start
राश‌िचक्र
धनु राशि में सूर्य को आए 15 दिन बीतते ही चिल्ला की शुरुआत हो गई है और अब आने वाले 40 दिन बेहद भारी होंगे। पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन


चिल्ला के शुरू होते ही 40 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंडी हवाएं चलने लगेगी। दो राशियों के सूर्य मिल जाने पर 40 दिनों का चिल्ला भारतीय ऋतु विज्ञान की अनोखी निधि है। जिस समय ठंड मापने के कोई साधन भी नहीं थे, उस समय भारतीय ऋषि मुनियों ने काल का निर्धारण भली भांति कर लिया था। इस समय हेमंत ऋतु चल रही है।

अगले 17 जनवरी से शिशिर ऋतु और उत्तरायण प्रारंभ हो जाएंगे। हेमंत और शिशिर मिलकर भीषण ठंड वाला चिल्ला बनाते हैं। इन दिनों हाड़ कंपाने वाली हवाएं चलती हैं और कोहरे के कारण शरीर गलन महसूस करता है।
विज्ञापन


14 दिसंबर को सूर्य का प्रवेश धनु राशि में हुआ था, आज शनिवार को आरंभिक 15 दिन बीत गए हैं। अब धनु के शेष 15 दिनों और 14 जनवरी शुरू हो रहे मकर प्रवेश से 25 आरंभिक दिन मिलाकर 40 दिन का चिल्ला बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 और 17 जनवरी दो दिन होंगे खास

sun entry into Sagittarius and cold is start
zodiac - फोटो : zodiac
आज प्रारंभ हो रहा चिल्ला 8 फरवरी को 40 दिन बीतने पर समाप्त होगा। इसी दौरान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी तथा एक दिन पहले लोहड़ी से अग्नि पर्व प्रारंभ हो जाएंगे।

अग्नि पूजा से जुड़े ये पर्व होली तक चलते रहेंगे। होलिका दहन के साथ इन पर्वों का समापन होगा। इन पर्वों के दौरान ही मौनी माघ मावस पड़ती है। पौष पूर्णिमा का स्नान दो जनवरी को होगा तथा उसी दिन से माघ मेला और माघ स्नान प्रारंभ हो जाएंगे।

मौनी अमावस्या का स्नान 16 जनवरी को पितरों के निमित्त के लिए और 17 जनवरी को दान के लिए दो दिन होगा। देश के विभिन्न नदी तीर्थों पर करोड़ों लोग इसी चिल्ले में डुबकी लगाएंगे। प्रयाग और गंगा सागर के प्रसिद्घ माघ मेले चिल्ले में ही प्रारंभ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed