फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   summon issued to ritik roshan and priyanka chopra

सुब्रत रॉय, रितिक और प्रियंका चोपड़ा को समन

Sat, 08 Mar 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Mar 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
summon issued to ritik roshan and priyanka chopra

सहारा क्यू शॉप पर बेचे जा रहे उत्पादों की मिस ब्रांडिंग और मिस लीडिंग के मामले में शुक्रवार को एडीएम कोर्ट हरिद्वार ने सहारा के मुखिया सुब्रत रॉय को समन भेजा है। साथ ही अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी जिरह के लिए समन भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, गिनीज बुक के बाद अरविंद का यह है नया लक्ष्य
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहारा क्यू शॉप के डिपो बहादराबाद से 26 दिसंबर 2012 को मस्टर्ड ऑयल, बेसन, फ्रूट जैम के सैंपल भरे थे।

पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे थे। जांच में प्रोडक्ट पर लिखे गए स्लोगन फर्जी पाए गए थे। क्यू शॉप ने इस पर सवाल उठाए थे और उत्पाद जांच के लिए सेंट्रल लैब पुणे भेजा था।

लैब में हुई मिलावट की पुष्टि
सेंट्रल लैब से सरसों के तेल में मिलावट की पुष्टि होने पर 13 जून 2013 को एफएसओ दिलीप जैन ने सहारा प्रमुख और आठ क्रिकेटरों एवं दो फिल्मी कलाकारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट हरिद्वार में वाद दायर किया था।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

मामले की अगली तारीख 11 मार्च तय की गई है। एडीएम हरक सिंह रावत ने बताया कि सुब्रत रॉय, रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा को जिरह के लिए शुक्रवार को समन जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed