फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Summer special train will run from Rishikesh railway station to Siddharudh Swamiji Hubli Junction Uttarakhand

Uttarakhand: अब योगनगरी रेलवे स्टेशन से हुबली जंक्शन तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Thu, 02 May 2024 02:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 May 2024 02:55 PM IST
सार

चारधाम यात्रा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।  योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

 

विज्ञापन
Summer special train will run from Rishikesh railway station to Siddharudh Swamiji Hubli Junction Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन आज से सप्ताह में प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5:55 बजे संचालित होगी। यह ट्रेन मई में पांच फेरे लगाएगी। चारधाम यात्रा को लेकर रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाया गया है।

विज्ञापन

योगनगरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को चलेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  हेली सेवा जून तक फुल...अब भूल से भी न करें ये गलती, यहां जानें बुकिंग का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन बृहस्पतिवार शाम को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे से हरिद्वार, टपरी, मेरठ, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, बीना, भोपाल, खंडवा, भुसावल, पुणे, सतारा, धारवाड़ होते हुए सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन तीसरे दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से सोमवार को 21:45 बजे चलेगी और बुधवार को 18:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed