{"_id":"5dae83938ebc3e017768ca8b","slug":"sumit-of-uttarakhand-police-won-3-20-lakh-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस के जवान सुमित ने केबीसी में जीते 3.20 लाख, अब विभाग करेगा सम्मानित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड पुलिस के जवान सुमित ने केबीसी में जीते 3.20 लाख, अब विभाग करेगा सम्मानित
Tue, 22 Oct 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
केबीसी में रुपए जीतने वाले सुमित
- फोटो : अमर उजाला
दून निवासी सुमित तड़ियाल ने कौन बनेगा करोड़पति में 3.20 लाख रुपए जीते हैं। दून के आदर्श विहार निवासी सुमित तड़ियाल उत्तराखंड पुलिस के बम डिस्पोजल स्कवॉयड (बीडीएस) में तैनात हैं।
विज्ञापन
सोमवार को निजी चैनल पर इस शो का प्रसारण हुआ। सुमित ने बताया कि वह केबीसी में भाग लेने के लिए पूरे परिवार के साथ मुंबई गए थे। इसके लिए उन्होंने कुछ दिन तैयारी की थी। अगर थॉमस कप पुरुषों का बैडमिंटन टूर्नामेंट है तो महिलाओं का कौन है? सवाल का जवाब न देने पाने से वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
विज्ञापन
सुमित ने बताया कि पूरा परिवार अमिताभ बच्चन से मिलकर खुश है। डीजीपी, डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस विभाग ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। जल्द ही सुमित तड़ियाल को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन