{"_id":"5d3ac2a08ebc3e6d250dbbc9","slug":"suicide-in-srinagar-and-kotdwar-in-srinagar-and-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, घरेलू विवाद में ऑटो चालक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, घरेलू विवाद में ऑटो चालक ने की आत्महत्या
Fri, 26 Jul 2019 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी जिले के श्रीनगर के भक्तियाना मौहल्ले में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक हरीश चंद्र मैठाणी पुत्र बाचस्पति मैठाणी निवासी मक्कू मठ ऊखीमठ श्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहता था। वह गढ़वाल विवि में गॉर्ड की नौकरी करता था। उसने पेट में गोली मारी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वहीं कोटद्वार में ऑटो चालक संजय आर्य उम्र 30 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। आज सुबह करीब छह बजे संजय ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक तीन दिन पहले पत्नी को डाडा मंडी उसके मायके छोड़कर आया था। मृतक अपनी शादी के खुश नहीं था। उसने घरवालों के दबाव में यह शादी की थी। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण अपनी जान दे दी।
विज्ञापन