फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suggestions given to improve the quality of food in Doon University

Dehradun News: दून विवि में भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए दिए सुझाव

Sun, 01 Mar 2026 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given to improve the quality of food in Doon University
दून विवि में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के स्पेशल मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने शनिवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विवि में छात्रों के लिए भोजन की गुणवत्ता और सुविधाओं को सुधारने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल समेत अन्य शिक्षकों के साथ मानवाधिकार, लैंगिक संवेदनशीलता और शैक्षिक माहौल की भी समीक्षा की।बैठक में कुलपति ने पिछले पांच सालों में विवि के अकादमिक और प्रशासनिक पहलों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, प्रो. त्रिपाठी ने कई शिक्षकों व छात्र प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक भी कीं। उन्होंने विवि हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया और वार्डन और देखरेख करने वालों से जानकारी भी जुटाई। इसके अलावा उन्होंने छात्रों के नेतृत्व में एक ह्यूमन राइट्स क्लब, जागरूकता और क्षमता निर्माण के लिए एक ह्यूमन राइट्स सेल बनाने और मानवाधिकार में विषयक पाठ्यक्रम और रिसर्च पहल समेत अकादमिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाने की भी सलाह दी। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed