{"_id":"5e55810e8ebc3ef3c945bc90","slug":"sugarcane-picking-has-not-been-happening-in-shankarpur-for-20-days-vikas-nagar-news-drn3373889117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर में 20 दिन से नहीं हो रहा गन्ना उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरपुर में 20 दिन से नहीं हो रहा गन्ना उठान
विज्ञापन
शंकरपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरपुर स्थित गन्ना सेंटर पर बीते 20 दिन से गन्ने का उठान बंद पड़ा है। इस कारण काश्तकारों में खासा रोष है। मंगलवार को भी सेंटर से गन्ने का उठान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय काश्तकारों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से की।
शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विधायक ने डोईवाला चीनी मिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने शीघ्र गन्ने का उठान न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। काश्तकारों ने कहा कि बीते 20 दिन से सेंटर से गन्ने की तौल नहीं हो रही है। इस कारण खेतों में गन्ने के ढेर लगे हुए हैं। काश्तकारों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। काश्तकारों के पास पर्ची होने के बावजूद उनके गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है। वहीं, कैन मैनेजर पीआर पांडेय ने कहा कि मिल की मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण गन्ने का उठान रोक दिया गया था। जल्द ही दोबारा से गन्ने का उठान शुरू कराया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, विजयपाल भरतवाण, विजेंद्र सिंह, संजय कुमार, करीम, सलीम, शहीद, इसम सिंह, राशिद पहलवान, रहीस, नाथीराम, यामीन, लियाकत, शौकत, गंभीर पाल, सचिन, वाजिद, मासूम अली, मेहरबान अली आदि मौजूद रहे।