फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sugar in sugar cane

जानिए, गुड़ मीठा या चीनी?

Sat, 12 Oct 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 12 Oct 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
sugar in sugar cane

क्या मिर्च को तीखा करने के लिए और मिर्च डाली जाती है? क्या नमक और नमकीन बनाने के लिए नमक डालना पड़ता है? शायद ही ऐसा कहीं होता हो! लेकिन एक ऐसी घटना सामने आ रही है जहां 'चीनी' को मीठा करने करने के लिए चीनी डाला जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल चीनी और गुड़ दोनों ही गन्ने से बनते हैं। दोनों के बनने की प्रक्रिया अलग है। लेकिन यहां पर गुड़ फीका बन रहा है इसलिए इस गुड़ को मीठा करने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


रुड़की में ऐसा ही कुछ हो रहा है। यहां कोल्हू संचालक चीनी डालकर गुड़ मीठा बनाकर मंडियों में बेच रहे हैं।

चीनी खरीदनी पड़ रही है
क्षेत्र में काल्हुओं का पेराई सत्र शुरू हुए करीब 10 दिन का समय गुजर गया है। कोल्हू स्वामी गन्ना खरीदकर गुड़ तैयार करने में लगे हुए हैं, लेकिन आप यह सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे कि कोल्हू स्वामियों को गन्ना खरीदने के बाद भी चीनी खरीदनी पड़ रही है, तब जाकर कोल्हू स्वामी गुड़ तैयार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल गन्ने में कम रस निकलने के कारण कोल्हू स्वामी चीनी का प्रयोग कर रहे हैं। गुड़ तैयार करने के दौरान रस पकाने के साथ ही कारीगर उसमें चीनी भी डाल रहे हैं। चीनी से ही गुड़ मीठा किया जा रहा है। कोल्हू स्वामी इसरार, नौशाद, महताब आदि ने बताया कि इन दिनों जो गन्ना खरीदा जा रहा है, उसमें पूरा रस नहीं निकल पा रहा है। रस के साथ गन्ने में से पानी भी निकल रहा है। ऐसे में गुड़ फीका रह सकता है। इसलिए चीनी डालनी पड़ रही है।


चीनी डालकर भी कमा रहे मुनाफा
आप सोच रहे होंगे कि जब कोल्हू स्वामी गुड़ बनाने में ही चीनी डाल रहे हैं तो पिर वह क्या कमा रहे होंगे, लेकिन कोल्हू स्वामी चीनी डालकर भी गुड़ में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। कोल्हू स्वामी केवल 240 से 250 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ना खरीद रहे हैं, जबकि गुड़ के दाम 3400 से 3500 रुपए प्रति कुंतल तक चल रहे हैं। जिससे गुड़ स्वामियों को अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed