फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugar free potato source will be livelihood.

सेहत ही नहीं घर भी संवारेगा शुगर फ्री आलू

Wed, 17 Feb 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 17 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sugar free potato source will be livelihood.

शुगर फ्री आलू अब न केवल सेहत बल्कि आपका घर भी संवारेगा। जी हां, मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले कुछ समय में सेंचुरी एरिया क्षेत्र में बसे गांवों में शुगर फ्री आलू की खेती काश्तकारों की आजीविका का मुख्य जरिया होगी। वन विभाग ने उद्यान विभाग की मदद से नि:शुल्क आलू के बीज गांवों को दे दिया है।

विज्ञापन


सेंचुरी एरिया के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने कैट प्लान में सब्जी व फलोत्पादन को भी शामिल किया है। इस योजना के तहत जिले के अंतिम गांव गौंडार सहित गौरीकुंड, रांसी, चिलौंड, गडगू, तोषी और लुंथरा में शुगर फ्री आलू के बीज बांटे गए हैं। यहां प्रत्येक परिवार को 2 से 5 किलो बीज नि:शुल्क दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गौंडार की प्रधान सुमन देवी का कहना है कि उन्हें 5 कुंतल शुगर फ्री आलू का बीज मिला था, जिसे  72 परिवारों में बांटा गया है। कम से कम दो नाली खेती में इसकी बुआई की गई है। कुछ काश्तकारों ने पांच-पांच नाली भूमि पर भी आलू की खेती की शुरूआत की है। तोषी गांव में कई ग्रामीणों ने अपने खेतों में 15 किलो तक आलू का बीज बोया है। क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आलू की खेती को लेकर काश्तकारों में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब की पौध कराई गई उपलब्ध
वन विभाग की ओर से गौरीकुंड, गौंडार, रांसी, त्रियुगीनारायण और तोषी गांव में 18 सौ सेब की पौध भी उपलब्ध कराई हैं। गोल्डन और रॉयल प्रजाति का के सेब की पौध हिमाचल से मंगाई गई है।

सेंचुरी एरिया के गांवों में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कैट प्लान के तहत शुगर फ्री आलू का उपलब्ध कराया गया है। आलू पिथौरागढ़ से मंगाया था। इसके अलावा गांवों में प्रति परिवार पांच-पांच पौध सेब भी वितरित किया गया है।

शंकर लाल, रेंजर, केदारनाथ वन प्रभाग, ऊखीमठ रेंज

शुगर फ्री आलू विशेषकर कुपरी ज्योति प्रजाति का है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है। ऐसे में गैस या शुगर से पीड़ित लोग भी इसका मनचाहा उपयोग कर सकते हैं।
जीएल मखनवाल, जिला उद्यान अधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed