फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugar and jaggery prices disrupt kitchen budgets rates have risen by up to ₹21 in two weeks

Uttarkashi: चीनी-गुड़ के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दो हफ्ते में 21 रुपये तक बढ़े भाव, उपभोक्ताओं में चिंता

Tue, 25 Aug 2026 02:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 25 Aug 2026 02:11 PM IST
सार

चीनी और गुड़ के लगातार बदलते भाव के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Sugar and jaggery prices disrupt kitchen budgets rates have risen by up to ₹21 in two weeks
महंगी हुई चीनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजमर्रा की जरूरत में शामिल चीनी और गुड़ के दामों में पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बड़कोट बाजार में चीनी के दाम 45 रुपये से उछलकर 66 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। वहीं गुड़ भी 60 रुपये से बढ़कर 75 रुपये किलो हो गया है। महज दो सप्ताह में चीनी के भाव में 21 रुपये और गुड़ में 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के व्यापारियों विवेक रतूड़ी, धनपाल मिश्रवाण और राजेश उनियाल के अनुसार बाजार में दोनों उत्पादों के दामों में स्थिरता नहीं है। एक-दो रुपये की बढ़ोतरी दूसरे या तीसरे दिन ही देखने को मिल रही है। व्यापारियों के मुताबिक लगातार बदलते भाव के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्हें आशंका है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं में इस तरह अचानक बढ़ोतरी होने से पहले से दबाव झेल रहे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं खाद्य तेल के दामों में भी मामूली बढ़ोतरी बताई जा रही है, हालांकि अन्य प्रमुख खाद्य वस्तुओं के भाव फिलहाल सामान्य हैं। व्यापारियों का कहना है कि चीनी और गुड़ के बाजार भाव रोजाना बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क:  दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध

ऐसे में न तो दुकानदार भविष्य की खरीद को लेकर साफ निर्णय ले पा रहे हैं और न ही ग्राहक कीमतों में स्थिरता को लेकर आश्वस्त हैं। बाजार में फिलहाल सबसे बड़ी चिंता लगातार बढ़ते भाव और इस बता को लेकर है कि आगे अगर दाम बढ़े तो लोगों को अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed