फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Successful break through of sweet tunnel from Srikot gas warehouse under Rishikesh-Karnprayag rail project

Srinagar Garhwal: श्रीकोट गैस गोदाम से स्वीत टनल का किया सफल ब्रेक थ्रू, ब्लास्ट होते ही आर-पार हुई सुरंग

Sat, 06 Jan 2024 09:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

रेल लाइन परियोजना के तहत पैकेज-6 में रेल विकास निगम लिमिटेड सुरंग-11 का निर्माण कर रहा है। यह सुरंग जीआईटीआई मैदान श्रीनगर से शुरू होगर डुंगरीपंथ तक है। करीब 9 किमी लंबी यह सुरंग कीर्तिनगर राणीहाट और धारी देवी रेलवे स्टोशनों को जोड़ेगी। यह सुरंग दो एडिट सुरंगों के साथ बनाई गई है।
 

विज्ञापन
Successful break through of sweet tunnel from Srikot gas warehouse under Rishikesh-Karnprayag rail project
निर्माणाधीन रेलवे सुरंग का सफल ब्रेक थ्रू किया गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत श्रीकोट गैस गोदाम से स्वीत तक निर्माणाधीन रेलवे सुरंग का शनिवार को सफल ब्रेक थ्रू किया गया। एसडीएम श्रीनगर की मौजूदगी में अंतिम ब्लास्ट होते ही सुरंग आर-पार हो गई। दो किमी लंबी इस सुरंग के आरपार होने पर सुरंग के अंदर भव्य समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन

125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत पैकेज-6 में रेल विकास निगम लिमिटेड सुरंग-11 का निर्माण कर रहा है। यह सुरंग जीआईटीआई मैदान श्रीनगर से शुरू होगर डुंगरीपंथ तक है। करीब 9 किमी लंबी यह सुरंग कीर्तिनगर राणीहाट और धारी देवी रेलवे स्टोशनों को जोड़ेगी। यह सुरंग दो एडिट सुरंगों के साथ बनाई गई है।

विज्ञापन


इसमें से एक श्रीकोट गंगानाली(एडिट-5) व दूसरी स्वीत(एडिट-6) है। एक अक्तूबर 2023 को एडिट-5 और एडिट-6 के बीच एस्केप टनल के ब्रेक थ्रू को सफलतापूर्वक पूरा किया था। जबकि शनिवार को एडिट-5 और एडिट-6 के बीच 2.014 किमी लंबी सुरंग का ब्रेक थ्रू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हेमकुंड साहिब बना बर्फविहीन, जमा सरोवर...जनवरी महीने में रहती थी कई फीट तक बर्फ जमीं

इस मौके पर एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा ने आरवीएनल व कार्यदायी एजेंसी ऋत्विक तथा परामर्शी सेवाएं देने वाली मैसर्स एईसीओएम कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने सफल ब्रेक थ्रू के आयोजन पर पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर संरेक्षक प्रबंधक नितेश रैवानी, एजीएम आरवीएनएल पमीर अरोड़ा, परियोजना निदेशक पीयूष पंत, परियोजना प्रबंधक वीरेश चालमी, अनिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed