{"_id":"5c794975bdec22102e65ea12","slug":"subsidized-cylinders-costlier-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाला सिलिंडर हुआ महंगा, इते रुपये बढ़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी वाला सिलिंडर हुआ महंगा, इते रुपये बढ़ी कीमत
Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder
ऑयल कंपनियों ने इस माह घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 43 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है जबकि सब्सिडी वाला सिलिंडर 2.10 रुपये मंहगा हुआ है। गैस एजेंसियों ने शुक्रवार से संशोधित दाम के अनुसार गैस सिलेंडर वितरित किए।
विज्ञापन
दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि अब 675 में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर 718 रुपये में मिलेगा। बताया कि उपभोक्ताओं के खाते में अब 222.8 पैसे सब्सिडी मिलेगी। बताया कि पहले यह सिलिंडर 675 रुपये का था। जिसमें 211 रुपये सब्सिडी मिलती थी।
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भी 66.50 रुपये इजाफा हुआ है। पहले जहां यह सिलिंडर 1195 रुपये का मिलता था। वहीं अब वह 1261.50 रुपये का मिलेगा।