फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   subhash gives bicycle to rohan

दूसरों पर निर्भर रोहन के सपनों में लगे पंख

Tue, 03 Dec 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Dec 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
subhash gives bicycle to rohan

सोमवार की शाम देहरादून के रोहन का सपना पूरा हो गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद कई लोग उसे ट्राई साइकिल देने के लिए आगे आए।

विज्ञापन


पढ़ें, दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी

इन सबमें राजधानी देहरादून के ही समाजसेवी सुभाष शर्मा ने विकलांग दिवस पर रोहन को ट्राई साइकिल देकर उसके सपनों में पंख लगा दिए। ट्राई साइकिल पर बैठकर रोहन ऐसे हंसा जैसे सारा जहां मिल गया हो।
विज्ञापन


बेहद खुश हुआ रोहन
रोहन को ट्राई साइकिल देने के लिए सोमवार शाम विश्व संवाद केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहन को जब जानकारी दी गई कि उसे ट्राई साइकिल दी जा रही है तो वह बहुत खुश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह सुबह से ही अमर उजाला के संवाददाता और फोटोग्राफर को कई बार फोन करके पूछ चुका था कि उसे ट्राई साइकिल कब मिलेगी? वह अपनी मम्मी के साथ ट्राई साइकिल लेने आया। जब सुभाष शर्मा ने रोहन को साइकिल दी उसके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और उसकी मां की आंखों में आंसू छलक आए।

पढ़ें, ऐसा क्या हुआ कि रामदेव के गहरे दोस्त हो गए 'जुदा'

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर उजाला की तारीफ करते हुए कहा कि अमर उजाला हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाता रहता है। इस मौके पर कृपा शंकर, भुवन, चंद्रशेखर, भगवती प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित थे।


थैंक्यू अमर उजाला
अब मैं कहीं भी अकेले आ जा सकता हूं और मेरा दोस्त परेशान भी नहीं होगा। ट्राई साइकिल दिलवाने के लिए अमर उजाला को थैंक्यू। अमर उजाला ने मेरी परेशानी समझी और उसे दूर भी करा दिया। मैं अमर उजाला को कभी नहीं भूल सकता।

रोहन की मां ने भी अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कहा कि अमर उजाला ने उसके बच्चे के सपने को पूरा कर दिया।

खराब होने पर ठीक भी कराएंगे साइकिल
ट्राई साइकिल देने वाले समाजसेवी सुभाष शर्मा ने रोहन को भरोसा दिलाया कि जब भी ट्राई साइकिल खराब होगी मैं इसे सही करवा दूंगा। तुम चिंता मत करना। अब आपको कहीं भी आने जाने में परेशानी नहीं होगी।

शर्मा ने कहा कि अमर उजाला में खबर पढ़ते ही मैं बेचैन हो गया था। जब तक साइकिल दे नहीं दी चैन नहीं मिला। शर्मा ने भी अमर उजाला को धन्यवाद दिया और कहा कि अमर उजाला हमेशा की तरह आगे भी जरूरतमंदों की ऐसे ही आवाज बनता रहेगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed