{"_id":"0b1ba1b6aa5cb59fadfc3a056e91ea89","slug":"sub-inspector-become-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दारोगा' की सुरक्षा में मुस्तैद रहे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दारोगा' की सुरक्षा में मुस्तैद रहे एसएसपी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jan 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में चल रही फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के दौरान दारोगा की सुरक्षा में एसएसपी, डीएम मुस्तैदी से लगे रहे। वहीं सारे सैनिक और अर्धसैनिक बल दारोगा को सलामी देते दिखे।
विज्ञापन
राज्यपाल बना दारोगा
परेड ग्राउंड में चल रही गणतंत्र दिवस समारोह के रिहर्सल के दौरान दारोगा भुवन चंद्र भट्ट राज्यपाल बने और परेड कमांडर ने उन्हें सलामी दी।
दारोगा के दोनों तरफ जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी केवल खुराना भी मुस्तैद रहे। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने परेड और लोकनृत्यों और झांकियों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
शनिवार से पुलिस के कब्जे में रहेगा ग्राउंड
रिहर्सल में आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसीसी, और उत्तराखंड होमगार्ड, पीआरडी और उत्तराखंड पुलिस मौजूद रही। शनिवार सुबह पुलिस ने मुख्य समारोह स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन