छात्रों ने नेताओं को लेकर फेसबुक पर निकाली अपनी भड़ास, तो हो गया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय नेताओं को लेकर छात्रों ने फेसबुक पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। लेकिन जैसे ही उन्होंने पोस्ट पर कमेंट्स करने शुरु किए वहां बवाल मच गया।
फेसबुक की एक पोस्ट पर किए गए कमेंट को लेकर मेडिकल कालेज के छात्रों व गढ़वाल विवि के छात्रों के बीच हुआ विवाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद थम गया है।
सोशल मीडिया पर मेडिकल कालेज के छात्रों की ओर से किए गए कमेंटस पर आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने सोमवार देर शाम कोतवाली में जमकर हंगामा काटा था। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर मामला शांत कराया।
सोमवार देर शाम गढ़वाल विवि के छात्रों, शहर के व्यापारियों ने स्थानीय निवासियों ने कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग फेसबुक की एक पोस्ट पर मेडिकल कालेज की छात्रों की ओर से किए गए कमेंटस पर आक्रोशित थे।
छात्रों का कहना था कि मेडिकल कालेज के छात्रों ने पोस्ट पर डाले गए कमेंटस में गढ़वाल विवि व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजक टिप्पणी की है।
छात्र व स्थानीय निवासी मेडिकल कालेज के छात्रों पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में छात्रों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया।
क्या था मामला
मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जहां दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई। हालांकि बाद में मेडिकल कालेज के उच्चाधिकरियों व पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस ने मेडिकल कालेज के छात्रों को आपत्तिजनक कमेंटस फेसबुक से हटाने के निर्देश भी दिए। दोनों पक्षों को भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने की चेतावनी भी दी गई।
- मेडिकल कालेज के छात्रों ने सोशल मीडिया की पोस्ट पर किए गए कमेंटसों पर माफी मांग दी है। दोनों पक्षो में सुलह हो गई है।
एनएस बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर।
क्या था मामला
रविवार को मेडिकल कालेज से संबंद्ध बेस अस्पताल में नारायणबगड़ से एक युवक गंभीर रूप से झुलसी हुई स्थिति में भर्ती हुआ था। जिसे बाद में बेस अस्पताल से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था। इस संबंध में एक पत्रकार ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली।
जिस पर मेडिकल कालेज के छात्रों ने कमेंटस किए। मेडिकल कालेज के छात्रों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गढ़वाल विवि पर आपत्तिजनक कमेंटस किए थे। मेडिकल कालेज के छात्रों के कमेटस पर गढ़वाल विवि के छात्रों ने जबाव दिए। जो कि बाद में विवाद का कारण बन गए।