{"_id":"654931a26337c24abe05fd88","slug":"students-will-vote-in-the-veer-shaheed-kesari-chand-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-282506-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अध्यक्ष पद पर आशीष बिष्ट और हर्ष शर्मा के बीच सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अध्यक्ष पद पर आशीष बिष्ट और हर्ष शर्मा के बीच सीधा मुकाबला
विज्ञापन
Iछात्रसंघ चुनाव : प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, आज होगा मतदान
I
I
I
Iछात्र छात्राओं के घर घर जाकर वोट मांग रहे प्रत्याशीI
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। अंतिम दिन सभी छात्र संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और आर्यन संगठन के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। प्रत्याशियों ने दिन भर छात्रों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कॉलेज के विकास के वादे किए। प्रत्याशी छात्रों के घर जाकर अपने हक में वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की दिल की धड़कन बढ़ गई है। छात्र नेता चुनाव प्रचार में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है। अपने संगठन को जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। छात्र नेता जिन छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं मिला है, उन्हें प्रवेश पत्र दिलाने में लगे हुए थे। ताकि कोई भी छात्र वोट डालने से वंचित न रहें।
छात्रसंघ चुनाव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्यन छात्र संगठन और एबीवीपी के बीच मुख्य मुकाबला होना है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के आशीष बिष्ट, आर्यन के हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की माही वर्मा, आर्यन छात्र संगठन की पूजा, सचिव पद पर एबीवीपी के प्रियांशु चौहान, केसरी छात्र संगठन के विशाल शर्मा मैदान में हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एबीवीपी के रोहन सप्पल, आर्यन के शिवम भटनागर के अतिरिक्त राहुल तोमर और अंशुल राय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
Iशांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिन छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं मिले थे, वह भी वितरित कर दिए गए हैं। - दीप्ति बगवाड़ी, मीडिया प्रभारी, महाविद्यालयI