{"_id":"65d7aa96fb475bf1330b2f77","slug":"students-will-start-indefinite-hunger-strike-today-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-355933-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे छात्र
विज्ञापन
वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में 10 सूत्री मांगों के लिए एबीवीपी से जुड़े छात्रों का क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार से छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। छात्रों ने महाविद्यालय के साथ ही जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती भूख हड़ताल जारी रहेगी। छात्र इस बार आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। एबीवीपी के लिए छात्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर और पछवादून के सबसे बड़े महाविद्यालय में भूगोल, फाइन आर्टस, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान, कंप्यूटर साइंस जैसे विषय नहीं हैं। महाविद्यालय में प्रति वर्ष छात्रों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सेक्शन नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। प्राध्यापकों के पद भी रिक्त हैं। वार्डन की तैनाती न होने से छात्रावास बंद पड़ा है। महाविद्यालय को जाने वाली दोनों सड़क की हालत बदहाल हैं।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में रोहन सप्पल, राहुल तोमर, मंजीत डिमरी, सरोज वर्मा, स्नेहा वर्मा, कुमकुम गोस्वामी, शिखा चौहान, पंकज दत्त, किरन भाटी, सरिता, राहुल वर्मा, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करने वालों में रोहन सप्पल, राहुल तोमर, मंजीत डिमरी, सरोज वर्मा, स्नेहा वर्मा, कुमकुम गोस्वामी, शिखा चौहान, पंकज दत्त, किरन भाटी, सरिता, राहुल वर्मा, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन