फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth ran away from petrol pump after filling petrol in Thar without paying money police caught him

Dehradun News: पेट्रोल पंप पर थार में तेल भरवाया और बिना पैसे दिए फरार हो गए युवक, फिर पुलिस ने की खातिरदारी

Thu, 05 Sep 2024 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 05:54 PM IST
सार

वाहन में 4600 रुपये का तेल भरवाकर पांच युवक फरार हो गए पंप संचालक ने पुलिस से शिकायत की। पांचों युवकों को पुलिस कोतवाली ले आई।

विज्ञापन
youth ran away from petrol pump after filling petrol in Thar without paying money police caught him
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना रुपये दिए फरार हुए पांचों युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही थार को सीज कर दिया। पांचों युवक देहरादून के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के छात्र निकले। छात्रों के भविष्य को देखते हुए व्यापारियों ने पुलिस से कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। इस पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


31 अगस्त को पांच युवक किंग्रेग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में 4600 रुपये का तेल भरवाया और फरार हो गए। पंप संचालक ने पुलिस से शिकायत की। इस पर बुधवार को पांचों युवकों को पुलिस कोतवाली ले आई। पंप संचालक भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें सुधरने का एक मौका दिया गया। साथ ही परिवार को दी जानकारी दी गई। पकड़े गए छात्र बीटेक, बीबीए, एलएलबी, बी फार्मा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा सचिवालय ने विधायी को भेजे सात विधेयक, गैरसैंण विधानसभा सत्र में किए गए थे पारित

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि व्यापारियों के आग्रह पर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। बताया कि थार के पूर्व में कई बार ऑनलाइन चालान हुए हैं। इनके भुगतान के बाद ही गाड़ी को छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed