फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students showed their skills in the annual sports competition

Dehradun News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Fri, 28 Feb 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in the annual sports competition
ग्राफिक एरा में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। इसमें 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ रिले रेस, गोला फेंक व लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। पहले दिन 703 युवाओं ने 100 मीटर रेस, 416 ने गोला फेंक व 329 ने लंबी कूद में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में 32 एथलीट्स को 100 मीटर दौड, 10 को लंबी कूद व 20 को गोला फेंक में अगले दौर के लिए चुना गया।
विज्ञापन




I
I

Iग्राफिक एरा में शुरू होगा सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट कोर्स
I



छात्र-छात्राओं को अकाउंटिंग में प्रशिक्षण देने के लिए ग्राफिक एरा, बीकॉम आनर्स में सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट कोर्स शुरू करेगा। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और माइल्स एजुकेशन के बीच एक करार किया गया है। इसके तहत विवि में बीकॉम आनर्स की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को एकाउंटिंग, ऑडिटिंग व वित्तीय प्रबंधन में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को यह प्रशिक्षण माइल्स एजुकेशन के सीपीए प्रमाणित पेशेवर देंगे। यह कोर्स नए सत्र से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एमओयू पर विवि के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह व डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की एचओडी डॉ. रूपा खन्ना मल्होत्रा, माइकल वेगनर व गिरीश नायर ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed