फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students should start startup with creative thinking instead of just looking for a job: Governor

सिर्फ नौकरी की तलाश में ना रहकर रचनात्मक सोच से स्टार्टअप शुरू करें विद्यार्थी : राज्यपाल

Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students should start startup with creative thinking instead of just looking for a job: Governor
Iधूमधाम से मना सरदार भगवान सिंह विवि का पहला दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

I
Iराज्यपाल ने कहा- आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट और मशीन लर्निंग काI
I944 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, 77 को स्वर्ण और 34 को मिला रजत पदक
I
Iविद्यार्थी केवल नौकरी की तलाश तक सीमित ना रहें, बल्कि वह कौशल, रचनात्मक सोच और कठोर परिश्रम के बल पर स्टार्टअप शुरू करें और सफल उद्यमी बनें। आज के समय में युवा पीढ़ी के लिए असीम संभावनाएं हैं और यदि वे आत्मनिर्भरता और नवाचार को अपनाएं तो ना केवल अपने लिए बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी नए अवसरों का सृजन कर सकते हैं। ये बातें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बालावाला स्थित सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में कही।I
Iशुक्रवार को दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों में 944 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। इसके साथ ही 77 स्वर्ण और 34 रजत पदक दिया गया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि देते हुए कहा कि वह ऐसे समय में एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज का युग क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का है। भारत इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।I
विज्ञापन

Iउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में अनुकूलनशीलता, नैतिक नेतृत्व और निरंतर कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। विवि के कुलपति प्रो. डॉ. जे कुमार ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही विवि के अध्यक्ष डॉ. गौरव दीप सिंह ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह ना केवल वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस मौके पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष एसपी सिंह, हरिंदर पाल कौर, कर्नल इंदर सिंह भिंडर (सेनि), प्रो. अजायब सिंह बराड़, पूर्व विधायक एसपीएस सिबिया, रजिस्ट्रार डॉ. दीपक साहनी, डॉ. निधि बेलवाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article