फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students reading in under tractor trolly

विद्यालय भवन होने के बावजूद ट्रॉली के नीचे पढ़ रहे स्कूली बच्चे, जानिए क्यों

Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला,बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
students reading in under tractor trolly
students

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्‍था के तमाम वादे करने वाली सरकार को हकीकत ये तस्वीर बयां कर रही है। ये बच्चे ट्रॉली के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन है, लेकिन बच्चे यहां क्यों पढ़ रहे हैं। आप खुद ही जान लीजिए...

विज्ञापन

 
गांव रामजीवनपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन हस्तांतरित न होने से छात्र खुले आसमान के नीचे पढ़ रहे हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण छात्रों ने पंचायत घर परिसर में खड़ी ट्रॉली के नीचे बैठकर पढ़ाई की।  
विज्ञापन


गांव रामजीवनपुर प्राथमिक विद्यालय था। दो साल पहले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की घोषणा की गई। इसके लिए दो करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण किया गया। पिछले दिनों नवनिर्मित भवन में दरार पड़ने का मामला चर्चाओं में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

students reading in under tractor trolly
students

एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मुर्गा जाली डालकर दरारों को ठीक कराया। नवनिर्मित भवन में बिजली कनेक्शन और मिट्टी भरान का कार्य अभी शेष है। भवन के हस्तांतरित नहीं होने से पंचायतघर में 9-10 की कक्षाएं चल रही हैं।

पूर्व प्रधान बाबूराम तोमर ने कक्षा चलाने के लिए अपना एक कमरा दिया था। दो दिन पहले उन्होंने कमरा खाली करा लिया, जिससे 6, 7 और 8 की कक्षाएं खुले में लग रही हैं। 

मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते छात्र-छात्राओं ने पंचायत घर के मैदान में खड़ी ट्राली के नीचे बैठकर पढ़ाई की। इधर, प्रधान कस्तूरी देवी ने कहा कि विद्यालय भवन हस्तांतरित न होने से बच्चों को दिक्कत हो रही है। 

शिक्षाधिकारी बाजपुर हवलदार प्रसाद खंड का कहना है कि विद्यालय के नवनिर्मित भवन को हैंडओवर करने के लिए निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था से बातचीत हुई है। बीस दिन के भीतर बिजली कनेक्शन, मिट्टी भरान और लिफ्ट का कार्य पूरा होने पर भवन हस्तांतरित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed