फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students of welham girls doing work

बडे़ घर की बेटियों ने उठाया 'गोबर'

Thu, 26 Sep 2013 08:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Sep 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
students of welham girls doing work

देहरादून स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल की 35 छात्राओं ने बांदल वैली के सीतापुर गांव में नहर के पानी को घराट तक पहुंचाने के लिए दीवार का निर्माण किया। अब नहर का पानी बर्बाद नहीं होगा और घराट तेजी से चलेगा।

विज्ञापन


छात्राओं ने गांव में तीन कंपोस्ट पेट बनाए, जिसमें डाले गए गोबर का इस्तेमाल खेती के लिए किया जाएगा। दीवार और कंपोस्ट बनाने के कार्य में मिस्त्री से लेकर मजदूरों तक का कार्य छात्राओं ने किया।
विज्ञापन


पढ़ें, गैंगरेप में दोषी साबित हुए पूर्व बीजेपी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


हैस्को और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार 22 सितंबर से वेल्हम गर्ल्स स्कूल का पांच दिवसीय शिविर सीतापुर गांव में लगा है। छात्राओं के साथ शिविर में आई अध्यापिका सीमा सागर और कृष्णा गुरु ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाली छात्राएं बड़े घरों से हैं। इन्होंने कभी ऐसा जीवन नहीं जिया है।

प्रकृति और जीवन को करीब से देखा
कठिन शारीरिक श्रम से यह अभी तक अपरिचित थीं। लेकिन यहां आकर इन्हें अच्छा लग रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं कि बच्चे वास्तविक प्रकृति और जीवन को करीब से देखें।


पढ़ें, मानसिक परेशानियों के बावजूद डटी रही 'निर्भया'

हैस्को की डॉ. किरन नेगी ने बताया कि वेल्हम स्कूल लंबे समय से हमारी संस्था से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि इन छात्राओं की खास बात है कि यह टेकभनीकल माइंड की हैं लेकिन यहां आकर खुश हैं और मेहनत से काम कर रही हैं। इनको जमीनी हकीकत से अवगत कराना जरूरी है।

ऐसा कार्य नहीं किया
शिविर में भाग ले रही मौलिका खड़ेलवाल, अनुभूति मांगलिक, वानी प्रसाद और प्रिया चौधरी ने बताया कि हमने पहले ऐसा कार्य नहीं किया है। लेकिन यह हमारे लिए अच्छा अनुभव है। हमें नहीं पता था कि गांव की लोगों का जीवन इतना कठिन होता है। बच्चों ने बताया कि वे हैस्को के संस्थापक अनिल जोशी से बहुत प्रभावित हैं। कहा कि वह दोबारा ऐसे शिविर में भाग लेना चाहेंगे। शिविर का समापन बृहस्पतिवार को हो जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed