{"_id":"59424fda4f1c1be3178b48ef","slug":"students-made-a-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां छात्रों ने बनाया सुपर ई-रिक्शा, जानिए क्या है इसकी खासियत ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यहां छात्रों ने बनाया सुपर ई-रिक्शा, जानिए क्या है इसकी खासियत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
e rickshaw
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलोजी (एसडीआईएमटी) के छात्रों ने मेजर प्रोजेक्ट के अंतर्गत ईको फ्रेडंली सोलर ई-रिक्शा बनाया है। खास बात यह है कि यह रिक्शा एक बार में चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक चल सकता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल ब्रांच तृतीय वर्ष के छात्रों ने इस रिक्शा को बनाने में सफलता प्राप्त की है। यह रिक्शा मात्र दो से ढाई घंटे में एक बार में चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक चल सकता है।
विज्ञापन
इस रिक्शा को बनाने में आकांक्षा सिंह, अमन कश्यप, फरीदा खान, आकांक्षा चौहान, गुलशन, संदीप कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया है। संजय सिंह, उमेश चंद्रा, शहनाज अंसारी, सुगंधा, एके गौतम आदि ने प्रोजेकट गाइड के रूप में सहयोग किया।
विज्ञापन
साथ ही संस्थान में छात्रों की ओर से ऑटोमैटिक पावर जेनरेटिंग ट्रेन, सोलर कुलर, इन्वर्टर आदि प्रोजेक्ट भी तैयार किए। इन प्रोजेक्टों में अंजली, नीलम, प्रीति, विकास पुंज, संदीप, शिवम, शुभम सिंह नेगी, सुमित कुमार, पंकज, आदर्श चंचल, विनय कुमार, प्रीति चौधरी, फरीदा, मोहन लाल, नीलम, राहुल, दीपक कुमार, योगेश कुमार आदि ने योगदान दिया। छात्रों के सराहनीय कार्य के लिए संस्था के प्रबंध निदेशक अनिल गोयल ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।