फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students kept falling due to dizziness in the sun, school did not open the gate

Dehradun News: धूप में चक्कर आकर गिरते रहे छात्र, स्कूल ने नहीं खोला गेट, अभिभावकों ने किया हंगामा

Sat, 05 Oct 2024 01:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

स्कूली व शिक्षकों के वाहनों को बाहर निकलने में समय लगा तो इंतजार कर रहे कुछ बच्चे चक्कर आकर गिर गए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई बार बोलने के बाद भी गेट नहीं खोला गया। इस पर वहां मौजूद अभिभावकों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Students kept falling due to dizziness in the sun, school did not open the gate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मालसी स्थित द आर्यन स्कूल में बच्चों की छुट्टी के समय अभिभावकों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब तेज धूप में चक्कर आने से बच्चे गिरते रहे लेकिन गेट नहीं खोला गया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी के समय पहले बसों और शिक्षकों के वाहनों को गेट से बाहर निकलने की अनुमति दी। जबकि बाहर खड़े बच्चों को यह कहकर नहीं जाने दिया कि अभी वाहनों को निकलने दो।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे का है। स्कूली व शिक्षकों के वाहनों को बाहर निकलने में समय लगा तो इंतजार कर रहे कुछ बच्चे चक्कर आकर गिर गए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कई बार बोलने के बाद भी गेट नहीं खोला गया। इस पर वहां मौजूद अभिभावकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर जवाब देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य बी दासगुप्ता ने कहा, हमारे छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही वजह है कि छुट्टी के दौरान छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले स्कूल बसों को गेट से बाहर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन शुरू, चढ़ाई के दौरान खाई में गिरी दोनों

इसकी वजह यह भी है कि बस में देर तक बैठ कर बच्चे थक जाते हैं। इसके बाद ही अन्य छात्रों को बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है। लेकिन शुक्रवार को अभिभावकों के हंगामे के चलते बसों को बाहर निकलने में देरी तो हुई साथ ही पूरी व्यवस्था भी खराब हो गई। रही बात बच्चों के बेहोश होने की तो यह आरोप पूरी तरह से गलत है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed