{"_id":"652cd9513eb01729da06464c","slug":"students-have-started-defacing-the-walls-with-election-dehradun-news-c-5-1-drn1032-267258-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव से पहले बदरंग होने लगी शहर की दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव से पहले बदरंग होने लगी शहर की दीवारें
विज्ञापन
Iछात्र संगठनों से जुड़े नेताओं के चुनावी पोस्टर-बैनरों से पटी दीवारें और चौराहेI
अभी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि तय नहीं हुई है। छात्रों ने चुनावी प्रचार के पोस्टरों से दीवारों को बदरंग करना शुरू कर दिया है। शहर के पांच कॉलेज में लगभग सभी सीटें फुल होने के बाद छात्रनेता चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कॉलेज समेत शहर की दीवारों पर पोस्टर व बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे दीवारों की सूरत बदरंग होने लगी है।
डीएवी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज, डीबीएस और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता के परिसर में आगामी चुनाव लड़ने को तैयार छात्र नेताओं के पोस्टरों से अट गए हैं। स्थिति यह हो गई कि खाली दीवारें भी नजर नहीं आ रही हैं। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने कहा, कॉलेज गेट, रैलिंग और रास्तों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर-बैनर लगाने के लिए मना किया गया है। इस संबंध में छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं के साथ पहले ही चर्चा की जा चुकी है।
Iशक्ति प्रदर्शन से लग रहा गंदगी का अंबारI
कॉलेज में छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पोस्टर और अन्य चुनाव सामग्री से कॉलेज परिसर समेत शहर के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार लग रहा है। जबकि चौक-चौराहों की दीवारें भी पोस्टरों से बदरंग होने लगी हैं। खासकर परेड ग्राउंड समीप लैंसडाउन चौक, बल्लीवाला फ्लाईओवर समेत शहर की कई दीवारों पर एक तरफ से छात्र नेताओं के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Iपॉलीथिन को ना कहने का संदेश देती हैं बेटियांI
शहर का एक कॉलेज ऐसा भी जहां की छात्राएं अपने हाथ से पोस्टर बनाकर चुनाव प्रसार करती हैं। एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राएं चाट पेपर पर पोस्टर बनाकर पॉलीथिन को ना कहने का संदेश देती हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार ने बताया, छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्राओं को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि किसी भी प्रकार की चुनाव सामग्री में पॉलीथिन का प्रयोग न किया जाए। छात्राएं अपने हाथ से चाट पेपर से पोस्टर बनाती हैं और उन्हें सिर्फ कॉलेज परिसर में ही लगाया जाता है। चुनाव संपन्न होने के साथ ही उन पोस्टरों को उतार लिया जाता है। जबकि कॉलेज गेट, रैलिंग और दीवार पर उन पोस्टरों को नहीं लगाया जाता।