फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students can not drive without driving licence

स्कूली बच्चों के लिए नए नियम जारी, बढ़ रहे सड़क हादसों पर सख्त हुई सरकार

Wed, 23 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
students can not drive without driving licence
student driving without helmet

राजधानी देहरादून में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं। इसके लिए स्कूली बच्चों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


देहरादून में जिन स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओें के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होंगे, वे बाइक लेकर स्कूल नही आ सकेंगे। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सुबह आठ बजे के बाद नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


राजधानी में आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की मौत के बाद जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। सीडीओ जीएस रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमों के प्रति उन्हें जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबी चालकों के लाइसेंस निरस्त

students can not drive without driving licence
mobile phone using while driving

साथ ही जिन स्थानों पर ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां दुर्घटना रोकने को प्रभावी कदम उठाने का फैसला लिया गया है। सीडीओ ने पुलिस प्रशासन, राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेलगाम वाहनों पर सख्ती बरतें। 

शराबी चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड लगाए जाएं।

तय किया गया कि नाबालिग छात्रों के बाइक लाने के मामले में स्कूल प्रबंधनों से वार्ता की जाएगी। यदि स्कूल प्रबंधन इस संबंध में लापरवाही बरतेंगे तो इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed