फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students' blunt message: Meet our demands or the

Dehradun News: छात्रों की दो टूक, मांगें पूरी करो वरना कॉलेज में लगेगा ताला

Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students' blunt message: Meet our demands or the
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में विद्यार्थियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया है कि यदि 11 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 12 सितंबर से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर के नेतृत्व में 31 अगस्त से चल रहे इस आंदोलन में मुख्य रूप से स्नातक कला संकाय में नए विषय और स्नातकोत्तर में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान व मानव विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई जा रही है। छात्रों ने कहा कि वर्ष 2014-15 में स्वीकृत अर्थशास्त्र और विज्ञान विषयों की पढ़ाई आज तक शुरू नहीं हो सकी है, जिसे तत्काल शुरू किया जाए। इसके साथ ही बीएड पाठ्यक्रम को पूर्ण सरकारी करने, बीबीए में सीटें बढ़ाने और एलएलबी व एमबीए की कक्षाएं भी शुरू करने की मांग ज्ञापन में शामिल है।
विज्ञापन


छात्रों ने परीक्षा परिणामों में आ रही त्रुटियों को सुधारने, नई शिक्षा नीति की पुस्तकें उपलब्ध कराने, पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने और सफाईकर्मी व चौकीदार के पद बढ़ाने पर भी जोर दिया है। प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष टीना, सहसचिव खुशी तोमर, शुभम तोमर, अनिष चौहान, वंश रावत और उस्मान अली समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed