फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students are being examined in extreme heat with questions.

Dehradun News: प्रश्नों के साथ प्रचंड गर्मी ले रही छात्रों का इम्तिहान

Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Students are being examined in extreme heat with questions.
दून में गढ़वाल व राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र दोहरी परीक्षा से गुजर रहे हैं। प्रश्नों के साथ ही प्रचंड गर्मी छात्रों का इम्तिहान ले रही है। भीषण गर्मी के बीच शहर के पांच महाविद्यालय के छात्र विवि की सेमेस्टर परीक्षा दे रहे हैं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


इन दिनों गढ़वाल विवि से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज समेत राज्य विवि से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में सेमेस्टर परीक्षा चल रही हैं। उधर दून का तापमान बीते कुछ दिनों से 40 के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन




छात्रों का कहना है प्रचंड गर्मी में परीक्षा देना किसी चुनौती से कम नहीं है। परीक्षा केंद्र पर लगे पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान कई बार बिजली गुल होने से गर्म हवाएं झुलसाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह और एसजीआरआर पीजी के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने कहा, महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पंखें लगाए गए हैं। बिजली गुल होने की स्थिति पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है।






मई के पहले सप्ताह में पूरी हो जानी चाहिए थी परीक्षा



छात्रों का कहना है विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में पूरी हो जानी चाहिए थी। लेकिन विवि की लेटलतीफी के चलते परीक्षाएं जून के दूसरे सप्ताह तक पहुंच गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम बनाने से पहले विवि को मैदानी इलाकों के मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed