फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union president Ashish Bisht and federation

Dehradun News: विधायक के आश्वासन पर छात्रों ने समाप्त किया अनशन

Tue, 27 Feb 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student union president Ashish Bisht and federation
I- सैद्धांतिक सहमति के लिए निदेशक ने अपर सचिव को लिखा पत्रI
विज्ञापन


विधायक मुन्ना सिंह चौहान के आश्वासन पर सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट और महासंघ सह सचिव रोहन सप्पल ने चौथे दिन अनशन समाप्त कर दिया है। विधायक ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन तोड़वाया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रसायन विज्ञान के प्राध्यापक की तैनाती कर दी है। मंगलवार को कॉमर्स के प्राध्यापक की तैनाती भी कर दी जाएगी।


बता दें 10 सूत्री मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष अशीष बिष्ट के नेतृत्व में एबीवीपी से जुड़े छात्र कई दिन से आंदोलित थे। बीते शुक्रवार से छात्रसंघ अध्यक्ष, महासंघ सचिव और उपाध्यक्ष माही वर्मा ने अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन ने माही वर्मा को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष और महासंघ सचिव ने अनशन जारी रखा था। सोमवार की दोपहर करीब 12:15 बजे विधायक मुन्ना सिंह और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद उनियाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र अनशन समाप्त कर दिए। अनशनकारी छात्रों को उपजिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि सैद्धांतिक सहमति के लिए निदेशक उच्च शिक्षा ने अपर सचिव को पत्र भेज दिया है। इसे देखते हुए अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल, डॉ. आरके गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed