फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election Voting for Student Union in Birla Campus Garhwal University Uttarakhand news in hindi

Student Union Election: श्रीनगर में एबीवीपी के बागी गौरव बने अध्यक्ष, पुनर्मतगणना की मांग को लेकर हुआ हंगामा

Thu, 17 Nov 2022 10:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

सुबह आठ से अपराह्न ढाई बजे तक बिड़ला परिसर में मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद एसीएल हॉल में मतगणना शुरू हुई। बिड़ला परिसर में कुल 7,991 मतदाता थे। इनमें से 4,553 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

विज्ञापन
Student Union Election Voting for Student Union in Birla Campus Garhwal University Uttarakhand news in hindi
एबीवीपी के बागी गौरव मोहन नेगी बने अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बागी प्रत्याशी गौरव मोहन सिंह नेगी विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जय हो संगठन के कैवल्य जखमोला को 195 मतों से हराया। एबीवीपी प्रत्याशी अमन पंत को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं सचिव पद पर आर्यन संगठन के सम्राट राणा विजयी रहे। उन्होंने आर्यन के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सूरज नेगी को 89 मतों से हराया। 

विज्ञापन


Student Union Election: बीजीआर परिसर में एनएसयूआई के अंकित ने अध्यक्ष पद पर लगाई हैट्रिक, मुकुल बने सचिव
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आठ से अपराह्न ढाई बजे तक बिड़ला परिसर में मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद एसीएल हॉल में मतगणना शुरू हुई। बिड़ला परिसर में कुल 7,991 मतदाता थे। इनमें से 4,553 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर गौरव नेगी को 1688, कैवल्य जखमोला को 1493, अमन पंत को 1205 और वैभव सकलानी को 122 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रोबिन सिंह 443 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2420 मत प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंद्वी चैतन्य कुकरेती को 1977 मत मिले। सचिव पद पर सम्राट राणा को 2267 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी सूरज नेगी को 2178 मत मिले। सहसचिव पद पर रंजना को 3207 तथा प्रतिद्वंद्वी सूरज को 1157 मत मिले। रंजना 2050 मतों से जीते। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश बिष्ट 1901 मतों से चुनाव जीते। योगेश को 2666 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रतन जैन को 765 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार को 754 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर अमन पंवार ने 3193 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गिरीश सिंह को 1237 मत मिले। छात्रा प्रतिनिधि पद पर मोनिका का निर्विरोध चुनी गई। इसके बाद विजेताओं ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।

पुनर्मतगणना की मांग के लिए हुआ हंगामा

छात्रसंघ चुनाव में कुछ छात्र नेताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सचिव पद का चुनाव हारे सूरज नेगी ने पुनर्मतगणना की मांग की। चुनाव कमेटी ने कहा कि इस समय पुनर्मतगणना नहीं होगी। इस संबंध में शुक्रवार को बात की जाएगी। 

दरअसल सचिव पद पर सूरज नेगी के विजयी होने की सूचना किसी ने मोबाइल फोन के माध्यम से दे दी। इसके बाद सूरज के समर्थक खुशी जताने लगे लेकिन अंतिम दौर में आर्यन के सम्राट राणा आगे निकल गए। सम्राट की विजयी होने की घोषणा के बाद सूरज अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मतगणना में धांधली हुई है। लिहाजा दोबारा मतगणना की जाए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल भी हॉल में पहुंच गए। सूरज ने मुख्य चुनाव अधिकारी से पुनर्मतगणना की मांग की। अंत में यह तय हुआ कि एजेंट इस संबंध में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराएं इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed