फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student slipped while taking selfie, died.

सेल्फी का शौक जिंदगी पर पड़ा भारी, पहाड़ी से गिरकर छात्र की मौत

Sun, 05 Feb 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 05 Feb 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
student slipped while taking selfie, died.
selfie - फोटो : demo pic

डेंजर जोन से सेल्फी लेने का शौक एक छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ी से नीचे गिरकर छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्राफिक एरा में बी कॉम प्रथम वर्ष का छात्र अपने साथी के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आया था। छात्र ऊधमसिंहनगर के किच्छा का रहने वाला है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे ग्राफिक एरा में बी कॉम प्रथम वर्ष के दो छात्र मोटर साइकिल पर मसूरी घूमने आए थे। कोल्हूखेत से झड़ीपानी वाले मार्ग पर छात्र पहाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी एक छात्र मुनीर अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी ग्राम बडिया, किच्छा ऊधमसिंहनगर पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में पहले भी हो चुकी हैं मौतें

student slipped while taking selfie, died.
मौत - फोटो : file

राहगीरों ने हादसे की सूचना कोल्हूखेत पुलिस चौकी पर दी। सूचना पाकर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी अजीत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में छात्र को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का रूम पार्टनर मंजीत पुत्र मेजर सिंह भी ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने हादसे की सूचना ग्राफिक एरा प्रबंधन और परिजनों को दे दी है। बता दें कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर सेल्फी लेते वक्त पूर्व में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed